VIDEO: पेट्रोल भरवाने के दौरान बढ़ा झगड़ा, सेल्समैन पर टूट पड़े आधा दर्जन लोग
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के आसनसोल के निगा इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहक और सेल्समैन के बीच झड़प की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंम पर एक बाइक सवार पेट्रोल लेने के लिए पहुंचता है और जैसे ही सेल्समैन पेट्रोल देने जाता है तब तक पीछे से आ रहे कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते आधा दर्जन युवक उस पर हमला कर देते हैं और मारपीट करने लगते हैं।

खुद का बचाव करते हुए सेल्समैन ने भी पलटवार किया, इसी बीच एक और शख्स आता और सेल्समैन को बचाने के लिए बदमाशों को दूर करने का प्रयास करता है लेकिन वो उस पर भी टूट पड़ते हैं। झुंड में पहुंचे युवक सेल्समैन और उसके बचाने आए दोनों की पिटाई करने लगते हैं। काफी देर तक मारपीट चलता रहा। हैरानी की बात तो ये है कि सेल्समैन को बचाने के लिए कोई नजदीक नहीं आया है। एक बाइक सवार को जो पेट्रोल लेने के लिए पंप पर पहुंचा हुआ था वो चुपचाप हाथ पर हाथ धरे देखता रहा गया।
क्योंकि अगर वो कुछ करता तो क्या पता युवक उसके साथ भी मारपीट पर उतर आते है। इसलिए वो चुपचाप रहना ही सही समझा। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि सेल्समैन और युवकों के बीच में ऐसा क्या मसला था जो कि वो मारपीट पर उतर आए। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है कि नहीं इस बात की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन घटना का वीडियो जरूर सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- बहन को मार डालने की धमकी देकर बहनोई करता था नाबालिग से रेप, हिम्मत दिखाई तो 3 साल बाद..












Click it and Unblock the Notifications