West Bengal: ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, 100% कैपेसिटी के साथ सिनेमा घरों को खोलने की छूट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट अभी टला नहीं कि तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार ने सिनेमा घरों को 100 फीसदी तक भरने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बड़ा ऐलान करते हुए राज्य में 100 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ थियर्टस (Open theater) खोलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 31 जनवरी, 2021 तक सिनेमाहॉल्स में सिर्फ 50 फीसदी दर्शकों के बैठने की अनुमति है।

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee allows to open cinema houses with 100 percent capacity

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सप्ताह भर चलने वाले कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के दौरान सिनेमा हॉलों में 100 फीसदी दर्शकों के उपस्थिति को अनुमति दी है। बता दें कि KIFF का उद्घाटन आज यानी शुक्रवार को किया गया। इस साल फिल्म महोत्सव में 81 पूर्ण फीचर फिल्में, 50 शॉर्ट फिल्में और लगभग 45 देशों की फिल्में एक सप्ताह में आठ स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के वेरिएंट से बचाव में मददगार है Pfizer की वैक्सीन- अध्ययन

26वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के कारण सिनेमा हॉल में केवल 50 प्रतिशत दर्शकों के बैठने की अनुमति है। मैं राज्य के मुख्य सचिव से आज एक अधिसूचना जारी करने के लिए कहूंगा ताकि फिल्म महोत्सव के दौरान थियर्टस में 100 फीसदी दर दर्शक बैठ सकें।' ममता बनर्जी ने आगे कहा, मैं सिनेमा हॉल मालिकों से आग्रह करूंगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि लोग फेस मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। हर शो के बाद सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए। प्रत्येक दर्शकों को अपना खुद का सैनिटाइजर या टिशू पेपर रखना आनिवार्य होगा। बता दें कि इससे पहले 4 जनवरी को तमिलनाडु सरकार ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत तक भरने संबंधित एक आदेश जारी किया था, लेकिन केंद्र ने तमिलनाडु सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+