पश्चिम बंगाल: कूचबिहार में मिला बीजेपी कार्यकर्ता का शव, परिवार ने TMC पर लगाया हत्या का आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता की हत्या के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में तुफानगंज इलाके के बीजेपी कार्यकर्ता को मृत पाया गया है, बताया जा रहा है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के परिवार का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता की हत्या टीएमसी के गुंडों ने की है। इस मामले में और अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में कोई राजनीतिक लिंक नहीं है।

पुलिस के मुताबिक मृत बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान 55 वर्षीय कालाचांद कर्मकार (kalachand Karmakar) के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह बीजेपी के बूथ कमेटी के भी सचिव थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता पर हुए हमलमें दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, यह हमला तूफानगंज (Tufanganj) के नकटीगाछ ग्राम पंचायत के चमटा के करमापाड़ा इलाके में की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का महौल है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा विवाद काली पूजा के आयोजन को लेकर शुरू हुआ था, इलाके में दो गटुों के लोग पूजा करते हैं। मंगलवार को काली पूजा शांतिपूर्ण होने के बाद जब अगले दिन बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे तो टीएमसी वर्करों ने हमला कर दिया। इस घटना में कालाचांद कर्मकार बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसक झड़प के मामले कोई नई बात नहीं है। इससे पहले राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
यह भी पढ़ें: कोलकाता के निवेदिता पल्ली की झुग्गियों में लगी आग, कई घर जलकर हुए राख












Click it and Unblock the Notifications