Sukanta Majumdar : कमान संभालते ही सुकांता मजूमदार का TMC पर वार, कहा- 'तालिबान' के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के 4 विधायकों और 1 सांसद के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी ने अध्यक्ष पद की कमान दिलीप घोष के हाथों से लेकर सुकांता मजूमदार के हाथों में सौंप दी है। पार्टी अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि टीएमसी राजनीतिक दल की आड़ में परिवार को बढ़ावा दे रही है। पार्टी अपन रिश्तेदारों की खातिरदारी में जुटी है और संपत्ति बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम लोगों को जिम्मदारी सौंपने से हिचकती नहीं।













Click it and Unblock the Notifications