पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंच से पुलिसवालों को धमकाया, तुम लोग वर्दी पहनने लायक नहीं

भाजपा नेता ने मंच से पुलिसवालों को धमकाया, तुम वर्दी पहनने लायक नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंच से कथित तौर पर पुलिसवालों को धमकाया और उन्हें वर्दी पहनने लायक ना बताते हुए नौकरी छीन लेने की धमकी दी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोष ने पुलिसवालों को अपना काम ना करने और तृणमूल कांग्रेस के इशारों पर चलने की बात कहते हुए सत्ता में आने पर सबको 'ठीक' कर देने की बात कही।

पीएम मोदी ने आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन किया https://hindi.oneindia.com/news/india/narendra-modi-inaugurates-iit-bhubaneswar-iiser-other-projects-odisha-486081.html मोदी ने ओडिशा में IIT, IISER समेत 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

दिलीप घोष ने अपने भाषण में पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा, आप लोग वर्दी पहनने लायक नहीं हो। तुम्हारा काम सिर्फ हमारा अपमान करना है। झारखंड के लोग यहां आकर बम बना रहे हैं, क्या पुलिस उनको नहीं पकड़ सकती। इस तरह के अपराधों में टीएमसी के लोग शामिल हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

घोष ने कहा, हमारी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमें दर्द कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। आज आप हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं, सत्ता में आने पर हम आपक वर्दी उतारेंगे क्योंकि आप इसके लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर हम उन सारे आधिकारियों से बदले लेंगे जो आज टीएमसी के कहने पर काम कर रहे हैं। दिलीप घोष ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार बताया।

इससे पहले घोष के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। दिलीप घोष पर मिदनापुर के केशीरी में रैली के दौरान आपत्तिजनक और हिंसा फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल का आरोप लगा था। दिलीप घोष मिदनापुर में पार्टी की एक रैली में शामिल होने आए थे जहां उन्होंने कहा था,'अगर वे हमारी पंचायत समिति को तोड़ने आएंगे तो TMC कार्यकर्ताओं को गाड़ देंगे। पुलिसकर्मियों की वर्दी उतारकर उनकी खाल उधेड़ दी जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+