पश्चिम बंगाल: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, राज्यपाल ने डीजीपी और एसीएस को भेजे समन
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद मनीष को कोलकाता के अक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के करीबी मनीष शुक्ला की पहचान अपने इलाके के दबंग नेता की थी। भाजपा नेता की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह)और डीजीपी को समन भेजा है। राज्यपाल ने दोनों को सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन बुलाया है।
Recommended Video

मनीष शुक्ला की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता बनर्जी सरकार और उनकी पुलिस भाजपा के नेताओं को निशाना बना रही है। भाजपा नेताओं के साथ हिंसा पर ममता चुप हैं और पुलिस भी सुरक्षा नहीं दे रही है। विजयवर्गीय ने पुलिस अफसरों पर कई आरोप लगाते हुए मनीष शुक्ला की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। पश्चिम बंगाल में बीते कुछ समय से भाजपा और टीएमसी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हिंसा के आरोप लगाती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications