पश्चिम बंगाल: भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की भाजपा अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा पर हमला हुआ है। फाल्गुनी पत्रा ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ता थे। इन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी कार और घर में तोड़फोड़ की। पात्रा ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों ने जब उनको रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। फाल्गुनी का घर बैरकपुर में है। मामला की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

West Bengal, BJP tmc clash, President North 24 Pargana, Falguni Patra attacked, BJP, tmc, पश्चिम बंगाल, टीएमसी, भाजपा

गुरुवार को पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं। इन चुनावों में भी टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच चकराव देखने को मिला है। लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच काफी टकराव हुआ था।

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों-खड़गपुर सदर, कलियागंज और करीमपुर के नतीजे गुरुवार को आए हैं। पश्चिम बंगाल में क्लीप स्वीप करते हुए टीएमसी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल की कलियागंज सीट से टीएमसी प्रत्याशी तपन देब सिंघा ने 2304 वोटों से, खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी कैंडिडेट प्रदीप सरकार 20,811 वोटों से और करीमपुर से टीएमसी के बिमलेंदु सिन्हा रॉय जीते हैं। 25 नवंबर को हुए खड़गपुर सदर, कालियागंज और करीमपुर के लिए हुए उपचुनाव में 75.34 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+