पश्चिम बंगाल में सात, तमिलनाडु और केरल में एक चरण में कराए जा सकते हैं विधासनभा चुनाव

नई दिल्ली। इस साल पांच राज्यों, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा के चुनाव होने के हैं। इसके लिए चुनाव आयोग जल्दी ही तारीखों का ऐलान कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव की तारीखें और चरण करीब-करीब तय हो गए हैं। अगले हफ्ते 16 से 18 फरवरी के बीच किसी दिन चुनाव आयोग इसका ऐलान कर सकता है। पांच राज्यों में से तीन में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में छह या सात चरणों में चुनाव होगा।

किस राज्य में कितने चरण में होंगे चुनाव?

किस राज्य में कितने चरण में होंगे चुनाव?

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग तमिनलाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक चरण में ही चुनाव संपन्न कराएगा। असम में दो चरण में चुनाव कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में मतदान कई चरणों में होगा। पश्चिम बंगाल में छह या सात फेज में चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि इस पर आखिरी घोषणा चुनाव आयोग की ओर से ही की जानी है।

इन राज्यों में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 294 विधानसभा सीटें हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होना है। असम में 126 और केरल में 140 सीटों पर चुनाव होंगे। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होना है।

जल्दी ही इन राज्यों का दौरा करेगी आयोग की टीम

जल्दी ही इन राज्यों का दौरा करेगी आयोग की टीम

चुनाव आयोग की ओर से ये ऐलान किया जा चुका है कि पांचों राज्यों में चुनाव एक साथ होंगे। चुनाव आयोग की टीम चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल और असम का दौरा कर चुकी है। चुनाव आयोग टीम आने वाले तीन से चार दिन में केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी। 15 फरवरी को चुनाव आयोगी की टीम दिल्ली लौटेगी, जिसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

मई, जून में खत्म हो रहे राज्यों की विधानसभा के कार्यकाल

मई, जून में खत्म हो रहे राज्यों की विधानसभा के कार्यकाल

इन पांचों राज्यों में मई और जून में विधानसभा के कार्यकाल खत्म हो रहे हैं। तमिलनाडु में 24 मई, पश्चिम बंगाल में 30 मई और असम में 31 मई को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। वहीं केरल में एक जून तो पुडुचेरी में आठ जून तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल है।

बता दें कि इस समय पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की सरकार है और ई पलानीस्वामी सीएम हैं। केरल में पिनराई विजयन की अगुआई में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। असम में सर्वानंद सोनवाल की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी और पुडुचेरी में नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+