राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अमित शाह से की मुलाकात, बोले- पश्चिम बंगाल के लिए 2021 चुनौती भरा साल

नई दिल्ली। west bengal assembly elections 2021: साल 2021 पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए बेहद खास वर्ष है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि 2021 पश्चिम बंगाल में लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव होने वाले हैं।

west bengal assembly elections 2021 Governor Jagdeep Dhankhar meets Home Minister Amit Shah

राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह संग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, मेरी गृह मंत्री से क्या चर्चा हुई उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। 2021 पश्चिम बंगाल में लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव रक्तरंजित रहे हैं, नियमों की अवहेलना हुई है। यह पश्चिम बंगाल के लिए अच्छा मौका है कि अपनी छवि बदलें, क्योंकि तक के चुनावों में यहां काफी हिंसा होती है।

यह भी पढ़ें: West Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में ओवैसी को झटका, TMC में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

राज्यपाल धनखड़ ने आगे कहा, 'मेरा दिल दुखता है कि संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए, 'मां भारती' के एक बच्चे को पश्चिम बंगाल में एक बाहरी व्यक्ति कहा जाता है क्योंकि वह राज्य से संबंधित नहीं है। हम सभी 'माँ भारती' के बच्चे हैं और हम अपनी एकता में विश्वास करते हैं। इस भूमि में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बाहरी व्यक्ति नहीं हो सकता।' उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सर्वोत्तम उदाहरण स्थापित करने का समय है, ताकि हर मतदाता स्वतंत्र रूप से एक शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके, जहां हिंसा की कोई भूमिका नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+