Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bengal Assembly Election: TMC की रैली के बाद शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, कही ये बात

West Bengal Assembly 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें बड़ा झटका दिया। साथ ही अपने समर्थकों के साथ अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया। अब शुभेंदु अधिकारी अपने प्रभाव वाले इलाकों में जाकर बीजेपी के लिए रैली कर रहे हैं, जिसका साफ मकसद ममता सरकार और बीजेपी हाईकमान को अपनी ताकत दिखाना है। बुधवार को टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के गृहनगर पूर्वी मिदनापुर के कांथी (Kanthi) में रैली की, जिसके जवाब में गुरुवार को उन्होंने भी बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया। शुभेंदु की ये रैली टीएमसी से बड़ी बताई जा रही है।

west Bengal

वहीं मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु ने कहा कि इस बार की रेस में ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर आएंगी। उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा के नारे को दोहराते हुए "इस बार 200 पार" की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी को बंगाल में अन्यत्र जाने से रोकने के लिए मेरे जिले में रैलियां आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है। वे जितना अधिक मुझ पर हमला करेंगी, उतना नुकसान वे पूर्व और पश्चिम मिदनापुर जिलों में उठाएंगी। उन्होंने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि मेरा घर बंगाल है और मेरा देश भारत, मैं रविवार को पश्चिम मिदनापुर में रैली को संबोधित करुंगा।

शुभेंदु को टीएमसी ने बताया था गद्दार
आपको बता दें कि टीएमसी ने शुभेंदु के गृहनगर पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में बुधवार को रैली की। इस दौरान एमपी सौगत रॉय, एमएलए अखिल गिरि और मंत्री फिरहाद हकीम समेत कई नेता मौजूद रहे। वहीं शुभेंदु के पिता और भाई भी टीएमसी से सांसद हैं, लेकिन वो पार्टी की रैली में बुधवार को नहीं शामिल हुए। रैली में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि इस जुलूस ने साबित कर दिया है कि जनता गद्दार और मीरजाफर के साथ नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के साथ है। इस रैली के जवाब में गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+