WB Election Phase 2 Voting Percentage: 142 सीटों पर मतदान समाप्त, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?

West Bengal Assembly Election Phase 2 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज, 29 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के सात जिलों की 142 निर्वाचन क्षेत्रों में फैले लगभग 3.21 करोड़ मतदाता आज 1,448 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे।

7 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 91.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह चरण राज्य की राजनीति के लिए सबसे निर्णायक माना जा रहा है क्योंकि इसमें न केवल मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर है, बल्कि राज्य सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के भविष्य का भी निर्णय होना है।

Bengal Assembly Election Phase 2 Voting Percentage

कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में टीएमसी के इस मजबूत गढ़ में इस बार भाजपा के कद्दावर नेताओं और माकपा (CPI-M) के युवा चेहरों ने मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है।

WB 5 PM

WB Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव फेज 2 में कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग? (शाम 7 बजे तक के डेटा के अनुसार)

जिला (District) मतदान प्रतिशत (Polling Trends Till 7 PM Data)
1
हुगली (Hooghly) 91.54 %
2
हावड़ा (Howrah) 91.21%
3
कोलकाता उत्तर (Kolkata North)
89.04%
4
कोलकाता दक्षिण (Kolkata South)
87.41%
5
नदिया (Nadia) 91.47%
6
उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas)
93.51%
7
पूर्व बर्धमान (Purba Bardhaman)
91.80%
8
दक्षिण 24 परगना (South 24 Parganas)
89.57%

भवानीपुर पर टिकीं सबकी नजरें, दिग्गज उम्मीदवार मैदान में

इस चरण का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला भवानीपुर विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं, जिन्हें BJP के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी कड़ी चुनौती दे रहे हैं। भवानीपुर में 7 बजे तक के डेटा के अनुसार 86.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। भवानीपुर के अलावा कई अन्य VIP सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है, जिनमें ममता सरकार के प्रभावशाली मंत्रियों की साख दांव पर लगी है:

  • फिरहाद हकीम: कोलकाता पोर्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • अरूप विश्वास: टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में हैं।
  • शशि पांजा: श्यामपुकुर सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
  • ब्रात्य बसु: दमदम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में हैं।

कोलकाता और इसके आसपास के औद्योगिक और शहरी इलाकों में टीएमसी के दबदबे को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदाता सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं, जो बंगाल के अगले पांच साल की दिशा तय करेंगे।

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2026: बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग,कब आएंगे एग्जिट पोल? क्या दीदी की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+