पश्चिम बंगाल में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिजनापुर में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके देर रात तकरीबन 2.24 बजे महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई। भूकंप के इन झटकों में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। देर रात जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो लोग घर से बाहर आ गए हैं। भूकंप के केंद्र के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।













Click it and Unblock the Notifications