केरल: विधायक के बेटी की शादी, सोने से लदी दुल्हन की तस्वीर हुई वायरल

केरल के सीपीआई विधायक की बेटी की शादी की वह तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें दुल्हन जेवरों से पूरी तरह लदी हुई है।

नई दिल्ली। राजनेताओं के बच्चों की शादियां हमेशा से चर्चा का विषय बनी रहती है। केरल के सीपीआई विधायक की बेटी की शादी भी चर्चाओं में आ गई है। इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। विधायक गीता गोपी की बेटी की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है।

 Wedding Photo Of Kerala Left Leader's Daughter Is Viral. Party Displeased

दरअसल, दुल्हन की शादी की वह तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें वह जेवरों से पूरी तरह लदी हुई है। त्रिशुर में रविवार हुई इस शादी के बाद अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में विधायक की दुल्हन बेटी ऊपर से नीचे तक सोने के जेवरों से लदी हुई है।

हलांकि इस तस्वीर ने विधायक गीता गोपी की मुश्किलें बढ़ा दी है। शादी में की गई फिजूलखर्ची और दिखावे की वजह से पार्टी उनसे नाराज है। दरअसल सीपीआई नेता और केरल के पूर्व कृषि मंत्री मुल्लाकारा रत्नाकरण हाल ही में भव्य और आडम्बरपूर्ण शादी के खिलाफ आवाज उठाई और ऐसी शादियों के खिलाफ नया कानून लाने की मांग की थी।

अब पार्टी के विधायक की बेटी के शादी में किए गए इस फिजूलखर्च के बाद पार्टी विधायक गीता गोपी ने नाराज है। वहीं अपनी सफाई में गीता गोपी का कहना है कि शादी बेहद सादे समारोह में हुई है और उन्होंने वही किया है, जो समाज में माता-पिता करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+