Weather Warning: उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश के आसार, UP-MP-बिहार में Alert जारी
नई दिल्ली, 17 अगस्त। इस वक्त देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरस रहे हैं। कई जगहों में तो भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है और बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, एमपी और बिहार में जोरदार बारिश की आशंका नजर आ रही है।
Recommended Video

UP-MP-बिहार में Alert जारी
मौसम विभाग ने यूपी के मेरठ,सहारनपुर, मुरादाबाद ,बरेली,आगरा और अलीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं बिहार के अररिया,अरवल,औरंगाबाद,कटिहार ,किशनगंज, कैमूर, खगड़िया और गया में जोरदार बारिश की आशंका है तो वहीं एमपी के उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, रतलाम और शाजापुर में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने यहां भी अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर में जमकर बादल बरस सकते हैं
मालूम हो कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि 19 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी और इसी वजह से उसने सबको सचेत रहने के लिए भी कहा था। विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर में जमकर बादल बरस सकते हैं।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश के आसार
जबकि दक्षिण भारत में भी बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में भी हल्के मेघ बरस सकते हैं।
महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कही ये बात
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव बनने की संभावना है, जिसका असर देश के राज्यों में नजर आएगा।कुल मिलाकर उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में उमस का दौर जारी रहेगा
महापात्र के मुताबिक 18- 19 अगस्त को तेलंगाना में, 17-19 अगस्त झारखंड में, 17-19 अगस्त कोपश्चिम बंगाल में, 17-20 अगस्त को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली में उमस का दौर जारी रहेगा, हालांकि दो दिन बाद बूंदा-बांदी के आसार नजर आ रहे हैं।
स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदारबारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications