Weather Warning: दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका, 3 दिनों के लिए जारी हुआ Alert

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। देश के कई राज्यों से मानसून विदा हो चुका है लेकिन कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में पूरे सप्ताह दक्षिण भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर पास मुख्य समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से आने वाले दो-तीन दिन जमकर साउथ में भारी बारिश होने के आसार है।

भारी बारिश के आसार

भारी बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके कारण उसने राज्यों मे अलर्ट जारी किया है।

केरल

केरल

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से केरल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं और इसी कारण आईएमडी ने केरल के 6 जिलों के लिए 13 और 14 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुए हैं, उनके नाम हैं कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की। जबकि तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझीकोड जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

कर्नाटक

कर्नाटक

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए बेंगलुरु सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 'भारी से बहुत, बहुत भारी वर्षा' की आशंका जताई है। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों से बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में वैसे ही बारिश का दौर जारी है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु

तमिलनाडु के सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, इरोड, नीलगिरी और कोयंबटूर में भारी बारिश की आशंका है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में इस साल औसत बारिश से 17% अधिक बारिश हुई है।


इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल

इसके अलावा आईएमडी ने कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, त्रिपुरा, और कराईकल 16 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में भारी बारिश के दौरान बिजली कड़क सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR से लेकर UP तक दिखेगा चक्रवाती तूफान 'Jawad' का असर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+