Weather Updates: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, NE में बदलेगा मौसम, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली , 30 दिसंबर। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त सर्दी का सितम जारी है। घने कोहरे और शीत लहर ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर नार्थ ईस्ट में पिछले दिनों बारिश ने जबरदस्त ढंग से तांडव मचाया था। आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी इलाकों में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक मानसून सीजन होता है और इस दौरान पूर्वोत्तर में काफी बारिश होती है लेकिन मानसून सीजन समाप्ति पर है और चार जनवरी तक ये पूरी तरह से यहां से विदाई ले लेगा लेकिन इसके बाद यहां मौसम शुष्क हो जाएगा और ठंड बढ़ेगी।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेजी से पारा गिरेगा
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के और साइक्लोनिक प्रेशर अभी भी यहां सक्रिय है जिसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज और कल बारिश होने की आशंका नजर आ रही है लेकिन इसके बाद यहां मौसम शुष्क हो जाएगा लेकिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेजी से पारा गिरेगा और ये गिरावट न्यूनतम तापमान में करीब 2-4 डिग्री सेल्सियस की भी हो सकती है।

दिल्ली में 6 जनवरी तक भीगे मौसम का अनुमान
दिल्ली में आज और कल मौसम शुष्क ही रहेगा लेकिन इस दौरान घना कोहरा और शीत लहर का सामना करन पड़ सकता है तो वहीं राजधानी में 4 जनवरी के बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और तेज बारिश और ओले भी गिर सकते है। दिल्ली में 6 जनवरी तक मौसम गीला रह सकता है। केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एमपी और छत्तीसगढ़ में अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी देखने को मिलेगी।

एमपी में 5 से 7 जनवरी के बीच तेज बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि एमपी में 5 से 7 जनवरी के बीच तेज बारिश की आशंका नजर आ रही है क्योंकि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण यहां कहीं-कही पर ओले भी गिर सकते हैं। 8 जनवरी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

सबको काफी सचेत रहने की जरूरत
तो वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है तो वहीं पूर्वी बिहार, झारखंड, उत्तरी आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है और आने वाले एक हफ्ते तक ये सिलसिला यूं ही जारी रहने वाला है। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में इस वक्त हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है इसलिए सबको काफी सचेत रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications