Weather Updates : कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, यूपी-बिहार में Yellow Alert

नई दिल्ली, 26 अगस्त। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 3 दिनों के अंदर देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस वक्त अपने अंतिम जोन में प्रवेश कर चुका है और इस वजह से अब देश के कई राज्यों में जमकर बारिश होगी।

Recommended Video

    Weather Updates: UP, Bihar से लेकर Delhi तक जानें मौसम का पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना

    अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना

    आईएमडी के मुताबिक बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है और इसी वजह से यहां Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान देश के दोनों राज्यों में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।आपको बता दें कि बिहार में पहले ही बाढ़ ने कहर बरपाया है और लगातार बारिश के कारण कुल छब्बीस जिले प्रभावित हैं, ऐसे में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश की अलर्ट ने लोगों के अंदर चिंता पैदा करदी है।

    दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

    दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

    अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है लेकिन शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

    तो वहीं उत्तराखंड में भी 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की वार्निंग दी है। जिन जगहों पर भारी बारिश की आशंका है उनके नाम हैं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर।

    दक्षिण भारत में भी होगी जमकर वर्षा

    दक्षिण भारत में भी होगी जमकर वर्षा

    जबकि 27 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा के आसार हैं। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु में 27-29 अगस्त को केरल में भारी बारिश हो सकती है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं। तो वहीं कल से कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र मेंजमकर मेघ बरसने के आसार है।

    सितंबर में होगी तेज बारिश

    आपको बता दें कि हाल ही में आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि अगस्त-सितंबर में जमकर बारिश होगी, खास करके कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों,बिहार में इस बार जमकर बादल बरसने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+