Weather Updates Today: अब सताएगी गर्मी, कई राज्यों में बढ़ा तापमान, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल
आज भी कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी है।

Weather Updates: दिल्ली के पल-पल बदलते मौसम ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, राजधानी में इस वक्त सर्द हवाओं का डेरा है, हालांकि आज के बाद ये यहां पर हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में गुरुवार से मौसम परिवर्तित होगा और आज के बाद ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी। तो वहीं आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है लेकिन एक बार फिर से मौसम साफ होने पर प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 169 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 208 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 209 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -188 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 221 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 114 AQI
इन जगहों में ऐसा रहेगा मौसम
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं तो वहीं लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास जा सकता है।
हल्की बारिश और बर्फबारी
IMD ने कहा है कि हिमाचली एरिया में बना पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पहले से कम हो गया है और लेकिन आज भी कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं तो वहीं कोंकण, गोवा और उत्तरी कर्नाटक में अब तापमान चढ़ेगा और अगले दो-तीन दिनों में यहां पर तापमान 35 से 38 डिग्री तक जा सकता है। तो वहीं दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई ही रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि असम और पूर्वोत्तर में आज हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications