Weather Updates Today: दिल्ली में आज पारा जा सकता है 30 डिग्री लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

हिमाचली क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, इन क्षेत्रों में 21 फरवरी तक मौसम खराब रह सकता है।

Weather Updates Today

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें Delhi-NCR का हाल | वनइंडिया हिंदी

    Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली का ताप अब बढ़ने लग गया है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक भले ही आज सुबह दिल्ली में धुंध की चादर देखी गई लेकिन फिर भी दिन में यहां पर मौसम साफ ही रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास जा सकता है हालांकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक ही रहेगा, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से दिल्ली के मौसम में तब्दीली हो सकती है और हल्की बारिश देखने को मिलेगी लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अब दिल्ली सर्द नहीं बल्कि गर्म रहने वाली है। फिलहाल शुक्रवार को मौसम शुष्क ही रहेगा और दिन में बढ़िया धूप खिलेगी। हालांकि मौसम के साफ रहने पर दिल्ली में प्रदूषण लेवल काफी बढ़ गया है। आज भी यहां की आबो-हवा काफी प्रदूषित है, कई इलाकों में AQI 300 के पार चला गया है।

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 301 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 344 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 412 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 370 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -345 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 389 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 345 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं।

    बारिश और बर्फबारी का अनुमान

    तो वहीं हिमाचली क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, इन क्षेत्रों में 21 फरवरी तक मौसम खराब रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि आज कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का हाल जरूर जान लें।

    मौसम साफ और शुष्क रहेगा

    जहां पहाड़ों का ये हाल है वहीं दूसरी ओर साउथ इंडिया में मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज धूप निकली हुई है तो वहीं दूसरी असम औऱ सिक्किम में बूंदा-बांदी के आसार दिख रहे हैं , जबकि महाराष्ट्र , बंगाल और उड़ीसा के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और आज यहां पर मौसम साफ रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+