Weather Updates: आज कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली में जारी हुआ 'Yellow Alert'

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में तीन अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है तो वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार, आंध्रप्रदेश में आज के लिए 'यलो अलर्ट' जारी है। जबकि अगले 2 घंटों के दौरान चांदपुर, हस्तिनापुर (यूपी) बिजनौर, खतोली, हस्तिनापुर (यूपी) में तेज बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Update: IMD ने Delhi में जारी किया Yellow Alert, इन राज्यों में ऐसा है मौसम | वनइंडिया हिंदी
    मौसम विभाग

    मौसम विभाग

    मौसम विभाग ने कहा कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक के लिए दिल्ली में मौसम खराब ही होगा और यहां के तापमान में कमी आएगी। आज यहां अधिक्तम तापमान करीब 34 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    झारखंड- बिहार में भारी बारिश की आशंका है

    झारखंड- बिहार में भारी बारिश की आशंका है

    तो वहीं झारखंड- बिहार में भारी बारिश की आशंका है और साइक्लोन 'शाहीन' के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है, जबकि गुजरात के 20 जिलों में भारी बारिश की आशंका है और इस कारण भी लोगों को सचेत रहने को कहा गया है और प्रशासन भी अलर्ट है। तो वहीं अगले तीन दिनों के अंदर बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान , यूपी, उत्तराखंड में जोरदार बारिश होने के आसार हैं।

    सामान्य से ज्यादा बारिश

    सामान्य से ज्यादा बारिश

    मौसम विभाग का कहना है अगले 6 दिनों के बाद मानसून की वापसी संभव है और इसके बाद तेजी से मौसम में तब्दीली देखी जाएगी और तापमान में गिरावट होगी और सर्दी की शुरुआत हो सकती है। आपको बता दें कि साल 1960 के बाद यह दूसरा साल है, जब मानसून की वापसी इतनी देरी से हो रही है। आईएमडी के मुताबिक जून से सितंबर तक, चार महीनों में 'सामान्य' वर्षा हुई है लेकिन अकेले सितंबर में ही सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

     नार्मल से ज्यादा बरसात

    नार्मल से ज्यादा बरसात

    नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में नार्मल से कम बरसात तो वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर कर्नाटक, पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार में नार्मल से ज्यादा बरसात हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+