Weather Updates : मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया Alert
नई दिल्ली, 31 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसके कारण मुंबई समेत महाराष्ट्र में अगेल 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ये बारिश 15 सेंटीमीटर के आस-पास भी हो सकती है।
Recommended Video

भारी बारिश का अलर्ट जारी
जबकि अगले दो घंटों के दौरान उत्तर, दिल्ली, सोहाना, नूंह, औरंगाबाद, होडल, मानेसर (हरियाणा) नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ, मोदीनगर, गुलाटी, स्याना, संभल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, एटा, कासगंज, पहासू, देबाई, नरौरा, जट्टारी, खैर (यूपी) कोटपुतली, विराटनगर (राजस्थान) , गुलाओटी, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

5 राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका
जबकि इससे पहले मौसम विभाग ने 5 राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका जताई थी। मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में 2 सितंबर तक भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है तो वहीं कोंकण और गोवा में भी जोरदार बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी
जबकि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, झारखंड, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। तो वहीं केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, में भी जमकर मेघ बरसने के आसार है। उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कल भूस्खलन की घटना सामने आई थी । मौसम विभाग ने आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र मेंजमकर मेघ बरसने के आसार है।













Click it and Unblock the Notifications