Weather Updates: एमपी में आज भी रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 23 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है और इसलिए उसने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज फिर से एमपी , यूपी, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने यहां पर लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।
Recommended Video

राजगढ़, उज्जैन और इंदौर में रेड अलर्ट जारी
एमपी के राजगढ़, उज्जैन और इंदौर में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि राजस्थान के कोटा ,उदयपुर, सिरोही, पाली, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, बारां, राजसमंद, नागौर और जोधपुर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Orange Alert जारी
जबकि अगर दिल्ली की बात करें तो आज भी बादल छाए रहेंगे। यहां पर आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर Orange Alert जारी है।

कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है
वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, यहां पर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

भारी बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात , कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। उसमे कहा है कि आज और कल बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में हल्की वर्षा हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश होने का अनुमान
तो वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, शेष राजस्थान, तेलंगाना, रायलसीमा और पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications