Weather Updates: राजस्थान, गुजरात- महाराष्ट्र में Red Alert, जानिए दिल्ली-एनसीआर का हाल
नई दिल्ली, 24 जुलाई। बीते तीन-चार दिन तक राहत देने के बाद आज एक बार फिर से दिल्ली में बारिश और उमस का दौर शुरू हो सकता है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में भी आज से लेकर 27 जुलाई तक बारिश नहीं होगी बल्कि बरसात का सिलसिला 28 जुलाई से शुरू होगा लेकिन तब तक लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस बीच कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबादी संभव है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर का यही हाल रहने वाला है।
Recommended Video

राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट
तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है तो वहीं आज से लेकर अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सामान्य से 40% कम हुई बारिश
आपको बता दें कि मानसून की अच्छी स्पीड के बावजूद इस बार मध्य भारत में उम्मीद के हिसाब से बारिश नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सामान्य से 40% की कमी देखी गई है, जो कि अच्छे संकेत नहीं है।

मानसून की स्थिति
बावजूद इसके मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की स्थिति इन राज्यों में जल्द ही ठीक हो जाएगी। तो वहीं अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार हैं। तो वहीं मध्य प्रदेश में आज भी येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश का अनुमान
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान,कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications