Weather Updates: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, हिमाचल में Yellow Alert

नई दिल्ली,22 फरवरी। उत्तर भारत में मौसम में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव जारी है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज एक बार फिर से मौसम पलटी मार सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र साउथ-ईस्ट में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आज तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल में बर्फबारी होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    Weather Update: कई राज्यों में बारिश की संभावना, 25 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

    आज और 23 फरवरी के बीच हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है, यहां पर कल से ही Yellow Alert जारी किया गया है। तो वहीं आज से लेकर अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम चेंज होगा। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है तो वहीं सिक्कम में भी तेज बौछारों के साथ हवा चलेगी।

    मौसम फिर से पलटी मारेगा

    मौसम फिर से पलटी मारेगा

    तो वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग कह रहा है कि 25 फरवरी के बाद से मौसम फिर से पलटी मारेगा और पारा चढ़ेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

    तेज हवाएं चलने के भी आसार

    तेज हवाएं चलने के भी आसार

    अगर बात राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं आज दिल्ली में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं और इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

    30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

    मौसम विभाग ने मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 220 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 219 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली 212 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-214 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 201 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 211 QI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 203 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+