Weather: ठिठुर रहा है उत्तर भारत, दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 16 जनवरी। नार्थ इंडिया में ठंडी का रौद्र रूप जारी है, सर्दी की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश, शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, ऊपर से दिल्ली में प्रदूषण ने भी आतंक फैलाया हुआ है। राजधानी में आज भी हवा काफी जहरीली बनी हुई है, दिल्ली का AQI 301 पहुंच गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा भी छाया हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: ठंड से ठिठुरा Delhi समेत पूरा उत्तर भारत, ऑरेंज अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में Orange Alert जारी

    दिल्ली में Orange Alert जारी

    बढ़ती ठिठुरन ने लोगों को बुरी तरह से तंग कर दिया है , मौंसम विभाग ने इस वक्त दिल्ली में आज के लिए 'ऑरेंज' और सोमवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिल्ली में शनिवार का दिन पिछले दस साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम यानी कि 6.1 रहा तो वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम यानी कि 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा

    आईएमडी के मुताबिक आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की आशंका है और आज दिल्ली में कोल्ड डे रहेगा। मालूम हो कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहता है तो उसे 'कोल्ड डे' कहा जाता है।

    पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

    पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

    भारतीय मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हो रहा है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं डल झील इस वक्त पूरी तरह से जम चुकी है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार,एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 301 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-259 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-302 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 323 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 317 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 329 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 290 AQI⁠ बहुत खराब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+