Weather Updates: दिल्ली में आज 35 डिग्री जा सकता है पारा, गुजरात-राजस्थान में 'हीट वेव' का Alert
नई दिल्ली, 16 मार्च। होली आने से पहले ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकने की आशंका है और दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिल्ली में तापमान 18 मार्च तक 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ेगा।
Recommended Video

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 294 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 262 AQI खराब
- शादीपुर- 232 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-245 AQI खराब
- अशोक विहार -232 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 239 QI खराब
- लोधी रोड, 2 55 AQI खराब

राजस्थान और गुजरात में हीट वेव का अलर्ट जारी
तो वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में हीट वेव का अलर्ट जारी है। बीते दो दिनों से ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में लू का अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोगों का अभी से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अब चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी
तो वहीं राजस्थान में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वैसे भी आईएमडी ने कह रखा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में हल्की से मध्यमं बारिश हो सकती है, इसी वजह से उसने पंजाब, हरियाणा, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश,केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications