Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गुजरात में जारी हुआ 4 दिनों का अलर्ट

नई दिल्ली, 14 सितंबर। देश के कई राज्यों में बारिश ने आफत पैदा कर दी है। दिल्ली में कहर बरपाने के बाद इस वक्त गुजरात में बारिश का तांडव जारी है। गुजरात के कई जिले इस वक्त जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर लोगों के घरों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं तो वहीं मौसम विभाग ने गुजरात में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। अहमदाबाद,अमरेली और आनंद भारी बारिश के आसार हैं और इस वजह यहां लोगों से बिना काम घर से बाहर ना निकलने की अपील प्रशासन ने की है।

Recommended Video

    Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में Orange Alert
    दिल्ली में होगी हल्की बारिश

    दिल्ली में होगी हल्की बारिश

    जहां गुजरात का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल बरसने के आसार हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अंदेशा जताया है।

    कहीं-कहीं पर बिजली कड़क सकती है

    कहीं-कहीं पर बिजली कड़क सकती है

    आईएमडी का ताजा ट्वीट कहता है कि अगले 2 घंटों के दौरान सादाबाद, हाथरस, इगलास, राया, मथुरा, आगरा, जलेसर, एटा , भरतपुर, नदबई, कोटपुतली, झुंझुनू में जोरदार बारिश हो सकती है और इस दौरान कहीं-कहीं पर बिजली कड़क सकती है।

    कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

    इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी बिहार, छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि झांसी, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ और आगरा में जमकर बादल बरसने के आसार हैं और इसी वजह से इन जगहों पर आज से लेकर कल तक का अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं बुधवार से एक बार फिर सेपूर्वोत्तर के राज्यों में मेघ बरस सकते हैं और इस वजह से तापमान में कमी आएगी।

    यहां भी बरसेंगे बदरा

    यहां भी बरसेंगे बदरा

    जबकि उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला इस हफ्ते जारी रहेगा। नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में हल्की बारिश हो सकती है। यहां पर बारिश के दौरान भूस्खलन की भी आशंका है। रही बात दक्षिण की तो कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

    निजी संस्था स्काईमेट ने कही ये बात

    जबकि मौसम के बारे में जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीनों दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश और सिक्किम-गुजरात में भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+