Weather Updates: दिल्ली में कोहरे की दस्तक,आज भी हवा काफी खराब, दक्षिण में बारिश के आसार

Weather Updates: देश के कई राज्यों में अब सुबह-शाम ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तेजी से तपमान गिरने लग गया है। आज सुबह तो दिल्ली में कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में अब तेजी से इसमें इजाफा होगा। जहां कोहरे ने दिल्ली में दस्तक दी है, वहीं इसकी आबो-हवा में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। आज भी दिल्ली में प्रदूषण की मोटी चादर देखने को मिली है।आज भी नेशनल कैपिटल की हवा काफी खराब है। आज भी यहां पर AQI 325 पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा रही है, जिससे अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों में पूरी तरह से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी।

Weather Updates:

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 325 AQI (बहुत खराब)
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 290 AQI(बहुत खराब)
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 299 AQI (बहुत खराब)
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 301 AQI (बहुत खराब)
  • परपड़गंज - 298 AQI (बहुत खराब)
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 289 AQI (बहुत खराब)
Weather Updates:

फिलहाल दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और हल्की बारिश से मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आने वाले दिनों में ये असर और ज्यादा ही होने वाला है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी और बिहार में मौसम शुष्क ही रहने वाला है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बर्फबारी के आसार हैं , जिससे यहां पर तेजी से तापमान में गिरावट हो सकती है।

Weather Updates:

जहां उत्तर भारत में मौसम साफ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्रा में आज हल्की बारिश हो सकती है।

Weather

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि आज उत्तर भारत में मौसम शुष्क और अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु,असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम श्रेणी में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+