Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मिजोरम में स्कूल बंद, खड़गे की गोवा यात्रा रद्द

Weather Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ओडिशा में समय से पहले ही दस्तक दे दी है, ये यहां अपने निर्धारित वक्त से करीब 13 दिन पहले पहुंच गया है। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने कहा है कि 'आज से लेकर अगले तीन-चार दिन यहां पर मौसम काफी खराब ही रहेगा और इसी वजह से अलर्ट जारी है।'

केवल ओडिशा ही नहीं बल्कि मानसून के सक्रिय होने के कारण दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के पूर्वानुमान के बीच मिजोरम में गुरुवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा की जनसभा रद्द कर दी है।

Weather Updates

असम में अगले दो से तीन दिनों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने कहा कि 'बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील होने की उम्मीद है। इससे असम के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में मौसम की स्थिति खराब होने की संभावना है, हमने रेड अलर्ट जारी किया है।'

इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, मेघालय, असम, त्रिपुरा और गोवा सहित कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने दक्षिणी कर्नाटक और कोडागु जिलों में Red Alert जारी किया है।

कर्नाटक और मिजोरम में स्कूल बंद (Weather Updates)

तेज बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए कर्नाटक के प्रभावित जिलों में प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। मिजोरम के कुछ हिस्सों में भी भूस्खलन और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

खड़गे की गोवा यात्रा रद्द (Weather Updates)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गोवा में होने वाली राजनीतिक बैठक मौसम के कारण रद्द कर दी गई है। भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया,कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई है कि बैठक को आगे की तारीख के लिए पुनः निर्धारित किया जाएगा।

प्रशासन अलर्ट मोड में (Weather Updates)

प्रभावित राज्यों में स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाहों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+