Weather Updates: दिल्ली-मुंबई में जमकर बरसे बादल, कई राज्यों में आज भी होगी भारी बारिश
नई दिल्ली, 19 जून। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम में बदलाव जारी है, आज सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई है, मौसम विभाग ने पहले से यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था तो वहीं आज पूरा दिन भीगा-भीगा ही रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में यूं ही बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा तो वहीं आज भी दिल्ली का पारा इसी के आस-पास रह सकता है।
Recommended Video

मुंबई में अगले चार दिनों का अलर्ट जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर मुंबई में भी जमकर बादल बरसे हैं। महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है और राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला चालू है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले चार दिनों (19 जून, 20 जून, 21 जून और 22 जून) के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति अभी महाराष्ट्र के उत्तरपूर्वी हिस्सों को कवर नहीं कर पाई है लेकिन मौसम विभाग को पूरी उम्मीद है कि इस हफ्ते तक मानसून उत्तरपूर्वी हिस्सों को कवर कर लेगा।

भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ,दिल्ली, और उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा जिससे भारी बारिश होगी तो वहीं अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी और से मानसून के कारण मुंबई, गोवा, कोंकण , तमिलनाडु, कर्नाटक,असम, मेघालय, सिक्किम में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है ।

भारी बारिश की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी आज महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात , दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications