Weather: महाराष्ट्र में भारी बारिश, उत्तराखंड में Orange Alert, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 14 सितंबर। देश के कई राज्यों में मौसम का तांडव जारी है, भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसके मुताबिक आज झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश , उत्तराखंड, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र् में भारी बारिश और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। उसने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड में Orange Alert
उत्तराखंड में 14 सितंबर से 16 सितंबर तक भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट और 17 -18 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं यूपी के करीब तीस जिलों में आज जमकर वर्षा होने वाली हैं, यहां पर भी कल से ही अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी जमकर बादल बरसने के आसार हैं,यहां पहले से ही कई जिले बाढ़ग्रस्त हैं।

बीती रात से ही महाराष्ट्र में बारिश हो रही है
तो वहीं बीती रात से ही महाराष्ट्र में बारिश हो रही है। मुंबई समेत कई जिलों में तगड़ी बारिश होने से कई जिलों में कई स्थानों में जल जमाव हो गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में पहले से ही भारी बारिश के लिए
पांच दिनों का अलर्ट जारी किया था। यहां औरंगाबाद और नासिक में तो पहले से ही भारी बारिश की वजह से स्थिति बिगड़ी हुई है।

हल्की बारिश हो सकती है
जबकि अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

मौसम का हाल जरूर जान लें
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान आज महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, , उत्तराखंड, असम , सिक्किम में भारी बारिश का अंदेशा व्यक्त किया है और कहा है कि बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें।












Click it and Unblock the Notifications