Heat Wave: भीषण गर्मी ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, सूर्य देव ने कभी 20वीं सदी में उगली थी इतनी 'आग'
भारत के कई हिस्सों में पिछले एक महीन से अधिक समय से लगातार भीषण गर्मी प्रकोप जारी है। हीटवेव और अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में पिछले 33 दिनों जारी मौसम विभाग के डेटा पर नजर डालें तो साफ हो जाता है कि वाकई इस बार गर्मी ने सात दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्या दक्षिण पश्चिम, पूर्वोत्तर ही नहीं हिमालय रीजन भी गर्मी के प्रकोप से से अछूते नहीं रहे हैं।
इस हफ्ते जम्मू कश्मीर के कठुआ में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लगातार हीटवेव का अलर्ट जारी किया जा रहा है। यूपी के भी एक तिहाई यानी करीब 34 प्रतिशत हिस्सा भीषण गर्मी की चेपट में है।

जून महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हालत ये हैं कि दिन में तापमान 50 डिग्री तक पहुंचने के बाद रातों में भी तापमान में अधिक गिरावट नहीं दर्ज की जा रही है। ऐसे में दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी और गर्म रातों के बीच जन जीवन प्रभावित हो रहा है। आईएमडी की ओर गर्मी के मौसम के डेटा पर नजर डालें तो 20वीं सदी में वर्ष 1951 के दौरान ऐसी ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया।
IMD ने क्या कहा?
इस बार गुजरात का करीब आधा हिस्सा (44 प्रतिशत) क्षेत्र गर्मी की चपेट में है। इसके अलावा यूपी में 34 प्रतिशत हिस्से में भीषम गर्मी हो रही है। आईएमडी के आंकड़ों की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी भारत के आधे से ज्यादा हिस्से में पिछले करीब 33 दिनों से भीषण गर्मी जारी है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में ये स्थिति इससे पहले वर्ष 1951 के दौरान गर्मियों में बनी थी, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियन से ऊपर दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में हाल बेहाल
पिछले एक सप्ताह से मैदानी क्षेत्रों में दिन के वक्त अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी मैदानी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम गर्म बना हुआ है। बीते एक महीने के भीतर लगातार राजस्थान, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे अधिक दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications