Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Updates: गर्मी से उबल रहा है उत्तर भारत लेकिन इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का Alert

नई दिल्ली, 24 मार्च। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त गर्मी ने अभी से ही अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मौसम में अस्थिरता के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है, जिसके कारण कभी धूप और कभी पानी से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।

Recommended Video

    Weather Update: इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल | वनइंडिया हिंदी
    अलर्ट जारी

    अलर्ट जारी

    आईएमडी की माने तो आज गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पारा चालीस तक जा सकता है। राजस्थान में तो हीटवेव की भी आशंका है और इसलिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है।

     दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा

    दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा

    तो वहीं दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा, दिल्ली-एनसीआर में कल मौसम का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है, तो वहीं दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस औरअधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है, दिन में मौसम काफी शुष्क रहने वाला है।

    Yellow अलर्ट जारी

    Yellow अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिसके लिए Yellow अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज से लेकर 26 March तक दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है।

     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 231 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 239 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 249 AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-232 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -232 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 242 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 241 AQI⁠ खराब

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+