Weather Updates: मुंबई, गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट, दिल्ली में कल रहा सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली, 15 मार्च। उत्तर भारत में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में पारा चढ़ गया है, तो वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में आज और कल हीट वेव की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक ठाणे, रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

Recommended Video

    Weather Update: Mumbai में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया Heat Wave का Alert | वनइंडिया हिंदी
     मुंबई, गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट

    मुंबई, गुजरात-राजस्थान में Heat Wave का अलर्ट

    मालूम हो कि सोमवार को कोलाबा में अधिकतम तापमान 39.4 और सांताक्रुज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी मार्च का महीना चल रहा है और अभी हालत ऐसी है, अगर यही हाल रहा था तो इस बार अप्रैल और मई में भीषण गर्मी पड़ेगी।

    हीटवेव की आशंका

    हीटवेव की आशंका

    जहां महाराष्ट्र का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात में भी हीटवेव की आशंका है। दोनों राज्यों में 16 से 17 मार्च को लू चलने के भी आसार जताए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में वृद्धि होने के भी आसार हैं।

    दिल्ली में कल रहा सबसे गर्म दिन

    दिल्ली में कल रहा सबसे गर्म दिन

    तो वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये अभी तक का सबसे गर्म दिन है। हालांकि आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में तापमान 18 मार्च तक 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ेगा।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 299 AQI⁠ खराब
    • पंजाबी बाग- 267 AQI⁠ खराब
    • शादीपुर- 223AQI⁠ खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-234 AQI⁠ खराब
    • अशोक विहार -271 AQI⁠ खराब
    • एनएसआईटी द्वारका- 233 QI⁠ खराब
    • लोधी रोड, 235 AQI⁠ खराब

    बारिश का अलर्ट

    बारिश का अलर्ट

    तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश की आशंका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में बारिश हो सकती है, इसी वजह से imd ने पंजाब, हरियाणा, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश,केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+