Weather Updates: अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी, 'लू' से नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में जारी हुआ Alert

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। उत्तर भारत में गर्मी ने अभी से ही लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अप्रैल के महीने में जेठ की गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मध्य और पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगाा और अप्रैल में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने वाला है और इसी वजह से देश के कई राज्यों में Heat Wave का अलर्ट भी जारी है।

Recommended Video

    Weather Update: March के बाद April में भी भीषण गर्मी का Alert जारी | वनइंडिया हिंदी
    अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी

    अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी

    MeT विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक ओडिशा में भी हीटवेव की स्थिति होने की संभावना व्यक्त की है। 2 अप्रैल तक तेलंगाना में, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, झारखंड और मराठवाड़ा में, 3 अप्रैल को गुजरात क्षेत्र में और 4 अप्रैल एमपी में हीटवेव की स्थिति बनती दिख रही है।

    छह से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा तापमान

    छह से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा तापमान

    तो वहीं इस दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।

    चुरू में पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा

    चुरू में पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा

    राजस्थान अभी से ही शोले उगल रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। तो वहीं चुरू में पारा 43 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में Heat Wave का अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में भी राजस्थान में गर्मी का यही हाल रहने वाला है।

    अलर्ट जारी

    अलर्ट जारी

    आज डूंगरपुर, झुंझुनूं,सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, धौलपुर, करौली तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में हीट वेव की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

    क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

    अलग-अलग इलाकों में बारिश की चेतावनी

    आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश से बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी तक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा के कारण अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और असम के अलग-अलग इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की। आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+