Weather Updates: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बरसेंगे बादल, बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली, 30 जनवरी। उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, इस वजह से अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का दौर जारी रहेगा, हालांकि दिल्ली, पंजाब, बिहार और यूपी में लोगों को सूरज के दर्शन तो होंगे लेकिन फिर भी सुबह-शाम अभी घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका नजर आ रही है।
Recommended Video

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने के आसार नजर आ रहे हैं
मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा है कि एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए फरवरी की शुरुआत बारिश से हो सकती है और एक बार फिर से लोगों को भयंकर ठंड का सामना कर पड़ा सकता है।

हल्की बारिश और स्नो फॉल के आसार
तो वहीं पूर्वोत्तर में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। असम, अरुणाचल और मिजोरम में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और स्नो फॉल के आसार दिख रहे हैं।

शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है
तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 256 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 301 AQI खराब
- शादीपुर, दिल्ली-289 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-213 AQIखराब
- अशोक विहार दिल्ली 212 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 223 AQI खराब
- लोधी रोड, 234 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications