Weather Updates: छठ पर्व पर बिहार में कैसा रहेगा मौसम? दक्षिण में दिख रहे हैं बारिश के आसार
Weather Updates: लोक आस्था के पर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। ऐसे में बिहार का मौसम कैसे रहने वाला है, इसी बात पर ही सबकी नजर है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बिहार में बारिश होने के आसार नहीं है और मौसम आज से लेकर अगले कई दिनों तक शुष्क ही रहेगा और दिन में अच्छी खासी धूप निकलेगी लेकिन सूर्यास्त के बाद मौसम के तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंड का एहसास होगा,आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी ऐसे में छठ का व्रत रखने वाले व्रतियों को सेहत के प्रति ख्याल रखने की जरूरत है। वो घाट पर जाते वक्त अपने साथ शॉल या जैकेट जरूर लेकर जाएं।
बिहार में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

Recommended Video
तो वहीं यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, झारखंड में भी आज मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं पहाड़ों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बर्फबारी के आसार हैं , जिससे यहां पर तेजी से तापमान में गिरावट हो सकती है। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की आबो-हवा आज भी काफी खराब है।आज सुबह की बात करें तो यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 (खराब) श्रेणी में पहुंच गया है। आज यहां पूरे दिन मौसम साफ रहेगा।

जहां उत्तर भारत में मौसम साफ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर तो वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्रा में आज हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं महाराष्ट्र और गोवा में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक Northeast मानसून 29 अक्टूबर को कर्नाटक और तमिलनाडु में दस्तक दे सकता है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा है कि आज उत्तर भारत में मौसम शुष्क और दक्षिण भारत में मौसम हल्का गीला हो सकता है। स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम श्रेणी में बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी ज्यादा खराब रहने का अनुमान है तो वहीं 31 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की आशंका दिख रही है, जिससे कई राज्यों में बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications