Weather Updates: दिल्ली में फिर छाई धुंध लेकिन इन राज्यों में बारिश की आशंका

दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आज यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तामपान10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Weather Updates:

Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम साफ रहने लगा है और दिन में धूप निकलने की वजह से अब लोगों के शरीर से स्वेटर उतरने लगे हैं, हालांकि अभी भी सुबह-शाम ठंड बरकरार है लेकिन आने वाले दिनों अब तेजी से तापमान में वृद्धि होगी ।आईएमडी का अनुमान है कि आज भी यहां पर मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि आज कोहरे की वजह से नहीं बल्कि प्रदूषण के कारण धुंध जरूर दिल्ली में देखी गई है। धूप निकलने के बावजूद स्मोग की चादर सुबह आठ बजे तक राजधानी के पटल पर छाई रही। मतलब कहने का ये कि दिल्ली में आज एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 235 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 247 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 256 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 267 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -249 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 232 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 238 AQI

हालांकि आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, आज यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तामपान10 डिग्री के आसपास रह सकता है तो वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

बारिश के आसार

तो वहीं कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी में आज से कमी आएगी क्योंकि आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है लेकिन फिर भी यहां पर आज मौसम हल्का गीला ही रहेगा तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम ,मेघालय, तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते तमिलनाडु में काफी बारिश हुई है, जिसने जन-जीवन प्रभावित किया है। बेमौसम बरसात की वजह से किसानों का फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है और इसी कारण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किसानों को राहत राशि देने का ऐलान किया है, ये लाभ उन्हें मिलेगा जिनकी 33 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में फरवरी के महीने में बदला मौसम, 29 डिग्री पहुंचा तापमान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+