दिल्ली-समेत देश के कई राज्यों में सर्दी का तांडव जारी, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, सर्दी का तांडव बुरी तरह से जारी है। घने कोहरे की चपेट में देश के कई राज्य हैं तो वहीं दिल्ली की सर्दी ने लोगों को तड़पाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं SAFAR-India के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है, शहर के कई जगहों पर AQI काफी खराब है।
Recommended Video

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
कोहरे के कारण लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं आईएमडी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में आज और कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक रहने की संभावना है तो वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों की बर्फबारी ने मैदानी इलाके में गलन बढ़ा दी
आपको बता दें कि पहाड़ों की बर्फबारी ने मैदानी इलाके में गलन बढ़ा दी है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम की यही हाल रहने वाला है। यूपी के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है तो वहीं उत्तराखंड में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।

आज भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़केगा
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से लुढ़केगा और जोरदार ठंड पड़ेगी तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में 40 दिन का सबसे ठंडा दौर चिल्लेकलां भी चल रहा है, जिसने यहां के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर
स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज दक्षिण के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी और उत्तराखंड में आज बारिश होने की आशंका है और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर (cold wave) चल सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने का भी अनुमान है तो वहीं घने कोहरे और शीतलहर से भी लोगों को सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications