Weather Updates: जारी है सर्दी का सितम, बारिश ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली में लुढ़का पारा, IMD का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 06 फरवरी। फरवरी माह का पहला हफ्ता खत्म होने को है लेकिन उत्तर भारत के लोगों को सर्दी से राहत मिलने की आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हुई है जिसके कारण एक बार फिर से सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को दिल्ली-एनसीआर की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है, इस वक्त राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है।
Recommended Video

राजधानी में दिन का मौसम साफ रहेगा
हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी में दिन का मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन में हवाएं चलेंगे तो वहीं 8 फरवरी से एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं 8-9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि आज से लेकर अगले 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।

तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
IMD का अलर्ट जारी
6 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने के ही आसार हैं। IMD का अलर्ट जारी। मालूम हो कि 3 फरवरी को सर्दी ने दिल्ली में 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, उस दिन यहां अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि अभी तक फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन था।

घना कोहरा और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा
जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा,आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश की आशंका है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications