कोहरे की गिरफ्त में नार्थ इंडिया, दिल्ली में शीतलहर का Yellow Alert, तमिलनाडु में बारिश ने बरपाया कहर

नई दिल्ली , 31 दिसंबर। साल 2021 अब चंद घंटों का माहौल है लेकिन जाते-जाते ये साल तमिलनाडु को दुखी कर गया है क्योंकि गुरुवार को राज्य में भारी बारिश हुई है, जिसने जनजवीन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते सड़कों और लोगों के घरों में पानी घुस गया तो वहीं चेन्नई में अलग-अलग तीन स्थानों पर करंट लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम भी देखा गया केवल यही नहीं भारी बारिश की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें मशहूर वीआर मॉल भी शामिल है।

 Red Alert जारी

Red Alert जारी

आज भी राज्य के कई शहरों में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं चेन्नई , कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चिंगलपेट में Red Alert जारी है। आपको बता दें कि राज्य में पूर्वोत्तर मानसून अपने अंतिम दौर में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर इसकी पूर्ण रूप से विदाई राज्य से हो जाएगी लेकिन इसीबीच एक साइक्लोनिक प्रेशर के बन जाने के कारण राज्य में इतनी भारी बारिश हो रही है।

चेन्नई मेट्रो ने अपनी सेवा को एक घंटे ज्यादा बढ़ा दिया

चेन्नई मेट्रो ने अपनी सेवा को एक घंटे ज्यादा बढ़ा दिया

भारी बारिश के कारण हो रही परेशानी की वजह से चेन्नई मेट्रो ने अपनी सेवा को एक घंटे ज्यादा बढ़ा दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए चेन्नई निगम के आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि भारी बारिश के चलते शहर में 27 जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है, हालांकि कोई हताहत नहीं है, राहत और बचाव कार्य जारी है। आज भी यहां बारिश होने की संभावना है जिससे निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

 दिल्ली की सर्द सुबह

दिल्ली की सर्द सुबह

जहां चेन्नई का ये हाल है, वहीं उत्तर भारत में जमकर सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। दिल्ली में कल सुबह 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्जी किया गया जो कि इस मौसम की दूसरी सबसे सर्द सुबह रही है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा

दिल्ली में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, यहां शीतलहर का 'यलो अलर्ट' जारी हुआ है और प्रशासन ने बिना काम घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एमपी और छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी हुआ है। तो वहीं पूर्वी बिहार, झारखंड, उत्तरी आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+