Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन, कई राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 06 मार्च। उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर जारी है। इस वक्त बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बना है, जिसके असर से गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। इसी वजह से कहीं-कहीं लोगों को सुबह-शाम ठंड का सामना कर पड़ रहा है। हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा चढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों के शरीर से दिन में स्वेटर उतर गया है। दिल्ली में भी लोगों को हल्की बारिश का सामना कर पड़ सकता है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक रहेगा

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक रहेगा

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, तो वहीं पंजाब , हरियाणा और गुजरात के कई जगहों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पहाड़ों पर भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

भीषण गर्मी पड़ने की आशंका

तो वहीं उत्तराखंड, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि आज के बाद से फिर से पारा चढ़ेगा । यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में कल से मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि राजस्थान में पारा चालीस तक भी पहुंच सकता है, वैसे भी मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई थी।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

  • पूसा, दिल्ली- 128 AQI⁠ खराब
  • पंजाबी बाग- 115AQI⁠ खराब
  • शादीपुर- 121 AQI⁠ खराब
  • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-123 AQI⁠ खराब
  • अशोक विहार - 121AQI⁠ खराब
  • एनएसआईटी द्वारका, 128 QI⁠ खराब
  • लोधी रोड, 128 AQI⁠ खराब
बौछारें पड़ने की संभावना

बौछारें पड़ने की संभावना

तो वहीं स्काईमेट का कहना है अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अनुमान है, जबकि तमिलनाडु के तटीय इलाकों और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अलग-अलग हिस्सों में 8 मार्च को बारिश हो सकती है

स्काईमेट ने कहा है कि 7 मार्च को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश और हरियाणा, पूर्वी राजस्थान,और पूर्वी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 8 मार्च को बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+