Weather Updates: दिल्ली की हवा आज पहले से खराब, सर्दी जल्द देगी दस्तक, कई राज्यों में बारिश के आसार
Weather Updates: अक्टूबर के महीने में हो रही कई राज्यों में बारिश ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है, बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए हैं तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज तो फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है लेकिन सुबह-शाम यहां पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे लोगों को अक्टूबर में ही हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लग गया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक ठंडी का आगाज दिल्ली में हो सकता है तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली में बारिश होने के चांस नहीं हैं और अगले हफ्ते तक दिल्ली से साउथ-वेस्ट मानसून की विदाई होना तय है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है तो वहीं 20 तारीख के बाद यहां सर्द हवाएं चलने का भी अनुमान है।
Recommended Video

आईएमडी के मुताबिक पिछले दिनों बारिश होने से दिल्ली और उसके आस-पास की हवा में सुधार हुआ था लेकिन दो-तीन दिन से बारिश ना होने से स्थिति फिर से खराब ही नजर आ रही है। आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी।
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा · 247 AQI (खराब)
- पूसा, दिल्ली - डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली · 210 AQI (खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली · 164 AQI ( औसत)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली . 312 AQI (खराब)
- दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी · 259 AQI (खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर · 284 AQI (खराब)
- परपड़गंज · 229 AQI (खराब)

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि एक साइक्लोनिक प्रेशर बनने की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज हिमाचल, कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है तो वहीं दक्षिण- पूर्वोत्तर में भी बारिश होने का अनुमान है।

एमपी , छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र -कोंकण , असम, सिक्किम और मेघालय में बादल बरस सकते हैं तो वहीं आज केरल, कर्नाटक और आंध्रा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज दिन में तो मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम तक यहां पर तेज बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications