Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में गिरा पारा, कश्मीर में आज से 'चिल्लई कलां' की शुरुआत, बढ़ेगी ठिठुरन
Weather Updates in Hindi: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धरती की जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में आज से 'चिल्लई कलां' की शुरुआत हो गई है। आपको बता दें कि 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ती है और डल झील झम जाती है।

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होती है, ये चालीस दिन कश्मीर के लिए बेहद ही कठिनाई भरे होते हैं, इसे ही 'चिल्लई कलां' कहते हैं लेकिन ये समय कश्मीरियों के लिए जश्न मनाने का होता है क्योंकि इस दौरान पर्यटक भारी संख्या में वादियों की ठंड का लुत्फ उठाने आते हैं जिसके कारण यहां के लोगों की काफी कमाई होती है।
दिल्ली में भी अब सर्दी बढ़ गई है (Delhi mausam ki jankari)
जहां कश्मीर का ये हाल है वही दिल्ली में भी अब सर्दी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अब यहां पर तेजी से पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। उसने शुक्रवार से यहां पर बारिश की भी आशंका व्यक्त की है। फिलहाल आज दिल्ली में धुंध छाई हुई है, आने वाले दिनों में यहां पर घने कोहरे और शीतलहर दोनों का सामना करना पड़ेगा।
Mausam ki Jankari Delhi: दिल्ली में हवा जहरीली
आज दिल्ली मेंअधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 313 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 313 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 319 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 321 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -324 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 329 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -315 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है, जबकि दूसरी ओर आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी भारी बरसात का अलर्ट जारी है, तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी हल्ली बारिश हो सकती है।
असम और मेघालय में भी बरसात होने के आसार
बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बरसात होने के आसार हैं, जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क है लेकिन यहां पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। तो वहीं हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications