आज का मौसम: दिल्ली में दो दिनों तक बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी का येलो अलर्ट

दिल्ली की सर्दी अभी कम नहीं होने वाली है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सर्दियों में इस बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अधिकतम पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस था, जोकि इस मौसम के हिसाब से औसत से चार डिग्री कम था। जबकि आर्द्रता 100 से 74 फीसदी के बीच रही। दिल्ली के सफदरगंज स्थित प्राथमिक मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि विजिबिलिटी शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे 50 मीटर थी। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था।

weather

जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को प्रभावित किया है उसका असर साफ तौर पर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की है कि शनिवार की सुबह घना कोहरा और बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

इस बात की भी संभावना जाहिर की है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नॉर्दर्न रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 23 ट्रेन घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को विलंब से चल रही थीं। शुक्रवार की की सुबह 9 बजे मौसम विभाग ने पालम में जीरो विजिबिलिटी रिपोर्ट किया था। रनवे पर विजिबिलिटी 300 मीटर से 500 मीटर थी।

वहीं हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग की ओर से तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 फरवरी को कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+