Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, यूपी के 36 जिलों में Orange Alert जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। बिगड़ा मौसम सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है।

Weather Update Today

Weather Update Today: देश में मौसम का उलटपलट जारी है, उत्तर भारत में इस वक्त लगातार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है लेकिन इसकी वजह से किसानों को परेशानी हो रही है क्योंकि ये बेमौसम बरसात रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हुए हैं, देश के कई राज्यों में शुक्रवार से आंधी-तूफान की आशंका है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का भी बदला मिजाज

दिल्ली में फिलहाल आज मौसम साफ रहने वाला है, कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था और आज भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है। फिलहाल कई दिनों की बारिश के बाद से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, हालांकि आज भी हवा दूषित ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 274 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 223 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 213 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -123 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 117 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, में आज और कल जोरदार बारिश होने के आसार हैं। यूपी के श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी समेत 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यलो अलर्ट जारी

तो वहीं वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,सीतापुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ में यलो अलर्ट जारी है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में हो सकती है बारिश

तो वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी बारिश होने के आसार है। तो वहीं असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+