Weather Update Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश ने कम की तपन लेकिन इन जगहों पर जारी है हीटवेव अलर्ट
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त कई राज्यों में बारिश हो रही है लेकिन दो दिनों के बाद इसका असर कम हो जाएगा और मौसम शुष्क हो जाएगा।

Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का तांडव जारी है। कहीं लू तो कहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दिल्ली में कल रात मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान की वजह से मौसम के गर्म तेवर में ठंडक आई है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया था। उसका कहना है कि हिमाचली रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिल्ली में बारिश हो रही है।
मौसम साफ और शुष्क रहेगा
अनुमान के मुताबिक आज भी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है, वैसे सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं। लेकिन शनिवार-रविवार को यहां मौसम साफ और शुष्क रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है।
आज हल्की बारिश हो सकती है
तो वहीं दूसरी ओर यूपी, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है तो वहीं सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। तो वहीं दूसरी ओर बिहार, बंगाल, हरियाण, पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी है इसलिए लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
कब आएगा मानसून
बढ़ती गर्मी की वजह से लोग अभी से ही मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अप्रैल में जो रिपोर्ट जारी की है उसके हिसाब से इस साल मानसून सामान्य ही रहेगा, हालांकि अलनीनो इफेक्ट की वजह से बारिश कम होने का अनुमान है लेकिन मानसून पर अलनीनो इफेक्ट अगस्त-सितंबर के बीच होगा लेकिन मानसून का पहला चरण काफी झमाझम होगा। फिलहाल ये अभी का आंकलन है, इस बारे में अगला अपडेट मई महीने में मौसम विभाग जारी करेगा।
क्या होती है हीटवेव?
अप्रैल के महीने में चल रही हीटवेव ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में इसके लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। आपको बता दें कि जब इलाकों में औसत तापमान ज्यादा हो जाता है तो आईएमडी वहां पर हीटवेव अलर्ट जारी करता है। इसके लिए तीन अलग-अलग क्राइटेरिया है। मैदानी इलाकों में इसके लिए तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications