Weather Update: आज इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, जानें कहां गिरेंगे ओले
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
इन स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। वहीं, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में येलो अलर्ट जारी
वहीं, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बिजली भी गिर सकती है।
ओलावृष्टि के लिए नाउकास्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिलों के लिए अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधि के लिए नाउकास्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिलों के लिए अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधि के लिए नाउकास्ट जारी किया गया है।
पांच दिनों तक होगी झमाझम बारिश
बता दें कि मौसम नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते एक बार फिर करवट ले रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम भारत में 18-21 फरवरी तक और वेस्टर्न हिमालयन रीजन में 17-21 फरवरी, यानि तकरीबन पांच दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में चार दिन बाद यानि 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather: मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, ईंट उद्योग बर्बाद, फसलों के लिए संजीवनी












Click it and Unblock the Notifications