Weather Update Today: होली के बाद मौसम हुआ गुलाबी, ठंडी हवाओं ने घोली फिजाओं में शरारत

Aaj Ka Mausam: हल्की बारिश होने के कारण का देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के अधिकतम तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

Weather Update Today

Weather Update Today: एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है, होली के पर्व पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में भी मौसम ने करवट ली है और कल हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। आज भी सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं और आज भी पूरे दिन मौसम का यही हाल रहने वाला है। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से मौसम को गुलाबी कर दिया है और सर्द एहसास ने फिजाओं में शरारत घोल दी है, एक तो होली का खुमार ऊपर से मौसम का बदला मिजाज लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।

दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट

कल शाम हल्की बारिश होने की वजह से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। फिलहाल गर्मी की चुभन कम होने से लोग खुश हैं लेकिन अगले दो तीन दिनो में तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वैसे कल से हल्की बारिश होने से दिल्ली के प्रदूषण में फौरी अंतर देखने को मिल रहा है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 113 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 121 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -123 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 201 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 121 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भी बारिश होने के आसार

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में आज भी बारिश के आसार हैं और यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है तो वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी बारिश होने के आसार है। तो वहीं असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+