Aaj Ka Mausam: ओडिशा-महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam, 22 February 2026 Sunday: उत्तर भारत में अब सर्दी अंतिम दौर में हैं तो वहीं बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज 10 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है, ये 10 राज्य हैं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना।
आईएमडी ने कहा है कि इन राज्यों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 50-55 किमी प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 'हिमाचली क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी में बेमौसम बरसात हो रही है। बरसात का ये दौर अगले दो दिन जारी रहेगा इसलिए सभी को हेल्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।'

Delhi mai Kaisa Rahega Aaj ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 288 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -275 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -274 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 289 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका
रायपुर, बलौदा बाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर), कांकेर (उत्तर बस्तर), कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा में भारी बरसात के लिए येलो अलर्ट जारी है।
Odisha Weather Updates: ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
अंगुल, बौध, भद्रक, बोलांगीर, बारगढ़, बालासोर, कटक (कटका), देबागढ़, ढेंकनाल, गंजम, गजपति, झारसुगुड़ा, जाजापुर, जगतसिंहपुर, खोरधा, क्योंझर, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, केंद्रपाड़ा, मल्कानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, नयागढ़, पुरी, रायगड़ा में आज भारी बारिश की के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में रेन अलर्ट
अहमदनगर, पुणे, नागपुर, मुंबई, नासिक, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), अमरावती, कोल्हापुर, सोलापुर, नांदेड़, जलगांव, लातूर, रत्नागिरी, सांगली, सातारा, ठाणे, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जालना, नंदुरबार, रायगढ़, पालघर, मुंबई उपनगर, सिंधुदुर्ग, बीड में भारी बरसात हो सकती है।
Jammu Kashmir Weather Forecast: बारिश-बर्फबारी की आशंका
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज भी बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications